खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 89 किलो घी और 171 किलो पनीर ज़ब्त

Jul 20, 2026 - 23:32
Jul 27, 2026 - 17:35
 0  12
खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 89 किलो घी और 171 किलो पनीर ज़ब्त
खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 89 किलो घी और 171 किलो पनीर ज़ब्त

भोपाल।

राजधानी भोपाल में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मावा भंडारों पर छापेमारी की। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने आनंद मावा भंडार और महाकाल मावा भंडार की जांच कर संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने लिए और बड़ी मात्रा में घी व पनीर जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत 89 किलोग्राम संदिग्ध घी (अनुमानित कीमत ₹53,400) और 171 किलोग्राम संदिग्ध पनीर (अनुमानित कीमत ₹42,750) को जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा। इसके अलावा घी, पनीर और मावा के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, अरुणेश पटेल, जे.पी. लववंशी, जे.पी. विश्वकर्मा और शर्मिला शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि लैब से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए राजधानी में विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow