प्रधानमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला: युवती के खिलाफ नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज

Jul 31, 2026 - 15:46
 0  25
प्रधानमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला: युवती के खिलाफ नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज

नोएडा।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में युवती रुचिका सिंह के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान की गई कथित टिप्पणी से देश के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची तथा लोक शांति प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने शिकायत में दर्ज पते का सत्यापन किया, जिसमें पता चला कि रुचिका सिंह वर्तमान में नोएडा के उस पते पर नहीं रहती हैं। अधिकारियों के अनुसार वह लंबे समय से वहां निवास नहीं कर रही हैं और उनकी मौजूदा लोकेशन फरीदाबाद बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जीरो एफआईआर के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow