रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो तस्कर फरार

Jul 28, 2026 - 21:59
 0  24
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो तस्कर फरार
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो तस्कर फरार
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो तस्कर फरार

रतलाम, 

 मध्यप्रदेश पुलिस के "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम जिले की बड़ावदा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 289.988 किलोग्राम डोडाचूरा से भरी एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। बरामद डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब ₹14.50 लाख बताई गई है। हालांकि कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक और उसका एक साथी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा (ग्रामीण) संदीप कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में बड़ावदा थाना पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ग्राम सिंदुरकिया स्थित शासकीय मिडिल स्कूल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए।

वाहन की तलाशी लेने पर ट्रॉली में रखे 13 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 289.988 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर डिगा, एएसआई शिवजी यादव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रतलाम पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow