सांप के काटने के बाद उसे डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर को दिखाया ‘वही सांप’

Sep 20, 2026 - 22:32
 0  10
सांप के काटने के बाद उसे डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर को दिखाया ‘वही सांप’
सांप के काटने के बाद उसे डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर को दिखाया ‘वही सांप’

बुलंदशहर। सांप के काटने के बाद आमतौर पर लोग घबरा जाते हैं और सीधे अस्पताल की ओर भागते हैं, लेकिन बुलंदशहर में एक युवक ने ऐसा कदम उठाया, जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया। विपिन नामक युवक को सांप ने काट लिया। इसके बाद वह अस्पताल जाने से पहले सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर अपने साथ ले गया।

विपिन सांप को डिब्बे में लेकर कल्याण सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंचा। वहां उसने डॉक्टरों को डिब्बा दिखाते हुए बताया कि इसी सांप ने उसे काटा है। डॉक्टरों ने सांप को देखकर उसके विष की प्रकृति के अनुसार विपिन का इलाज शुरू किया।

बताया जा रहा है कि सांप की पहचान से डॉक्टरों को उपचार में मदद मिली और इसी आधार पर विपिन को आवश्यक चिकित्सा दी गई। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार सांप को पकड़ना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। सांप के काटने की स्थिति में उसे पकड़ने या उसके पास जाने के बजाय तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाकर चिकित्सकीय सहायता लेना अधिक सुरक्षित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow