भोपाल में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, घर में मिले मां, पत्नी और दो बच्चों के शव; परिवार के मुखिया का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Nov 2, 2026 - 17:37
 0  23
भोपाल में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, घर में मिले मां, पत्नी और दो बच्चों के शव; परिवार के मुखिया का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित मल्टी में मिली चार लोगों की लाशें, परिवार की हत्या के बाद मुखिया द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या किए जाने की आशंका

भोपाल।

 राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मालीखेड़ी स्थित गौर मैरिज गार्डन के आगे बनी मल्टी के एक फ्लैट में चार लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिवार के मुखिया का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है।

मृतकों की पहचान नरेंद्र साहू (35), उनकी मां सरस्वती साहू (50), पत्नी सोमलता साहू (29), बेटी कृति साहू (10) और बेटे खुश साहू (6) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में नरेंद्र साहू की मां, पत्नी और दोनों बच्चों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि चारों की गला रेतकर हत्या की गई है। वहीं परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने पहले परिवार के सदस्यों की हत्या की और फिर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow