बैरागढ़ के मांझी नगर में खूनी संघर्ष: जमीन और दुर्गा पंडाल स्थल के विवाद को लेकर रात के अंधेरे में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार

Oct 26, 2026 - 16:34
 0  110

रिपोर्ट--- मनीष श्रीवास्तव 

भोपाल।

 राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वन ट्री हिल्स स्थित मांझी नगर में बीती रात जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस हिंसक झड़प के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों और छुरियों का खुलकर इस्तेमाल किया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उपद्रवी बेखौफ होकर हंगामा करते नजर आ रहे हैं।

नवदुर्गा स्थापना स्थल को लेकर उपजा था विवाद

सूत्रों और स्थानीय जानकारियों के अनुसार, यह पूरा विवाद एक विशेष जमीन के टुकड़े को लेकर है, जहां कुछ समय पूर्व संपन्न हुए नवदुर्गा उत्सव के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बताया जा रहा है कि उसी स्थान और जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से खींचतान और कहासुनी चल रही थी, जो बीती रात अचानक उग्र रूप धारण कर बैठी।

घायल ने अमन नामक युवक पर लगाया हमले का आरोप

इस झड़प में राहुल मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल राहुल मांझी ने आरोप लगाया है कि माता रानी को बिठाने वाली पवित्र जगह पर कब्जा जमाने की नीयत से उन पर यह कायराना हमला किया गया है। सामने आए वीडियो में घायल युवक ने 'अमन' नामक एक युवक पर सीधे तौर पर मारपीट करने और हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस की सुस्ती पर उठे गंभीर सवाल

घटना के तुरंत बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया और पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैरागढ़ क्षेत्र में इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई ठोस एक्शन नहीं लिया है। आरोप है कि इस गंभीर मामले में अब तक किसी भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है, जिसके चलते स्थानीय रहवासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है।

अब देखना यह होगा कि वीडियो और पुख्ता सबूत सामने आने के बाद पुलिस इस मामले में कब तक और क्या सख्त कार्रवाई करती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow