अमन अस्पताल की लापरवाही से मरीज की जान पर बनी, वायरल ऑडियो ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

Oct 17, 2026 - 20:17
 0  7
अमन अस्पताल की लापरवाही से मरीज की जान पर बनी, वायरल ऑडियो ने खोली भ्रष्टाचार की पोल
अमन अस्पताल की लापरवाही से मरीज की जान पर बनी, वायरल ऑडियो ने खोली भ्रष्टाचार की पोल
अमन अस्पताल की लापरवाही से मरीज की जान पर बनी, वायरल ऑडियो ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

भोपाल। 

राजधानी भोपाल के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित अमन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर भोपाल में डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही और मनमाने तरीके से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम झिरनिया निवासी पीड़ित दिलीप सोनी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, वहीं अब अस्पताल प्रबंधन और पीड़ित के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया है, जो इन गंभीर आरोपों की पुष्टि कर रहा है।

बिना जांच के पेट में लगा दिया चीरा

पीड़ित दिलीप सोनी की पत्नी के पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल से अमन हॉस्पिटल लाया गया था। आरोप है कि डॉक्टर मुकेश द्वारा 30 हजार रुपये में पूरा इलाज और ऑपरेशन तय किया गया, जिसके तहत 19 हजार रुपये एडवांस जमा करा लिए गए। पीड़ित का कहना है कि 10 तारीख की सुबह बिना कोई जरूरी शुरुआती जांच किए ही मरीज को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया और पेट में चीरा लगा दिया गया। इसके बाद अचानक ऑपरेशन करने से मना कर मरीज को घर या किसी अन्य अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया।

वायरल ऑडियो में पैसों के सौदे का खुलासा

सामने आए ऑडियो क्लिप में अस्पताल के डॉक्टर और पीड़ित के बीच इलाज के खर्च को लेकर लंबी बातचीत सुनी जा सकती है। ऑडियो में साफ तौर पर सुनाई दे रहा है कि डॉक्टर द्वारा पहले तय किए गए खर्च के अलावा विभिन्न जांचों (जैसे बायोप्सी और अन्य टेस्ट) के नाम पर बार-बार अलग से पैसे मांगे जा रहे हैं। बातचीत के दौरान पीड़ित अपनी लाचारी और गरीबी का हवाला देते हुए डॉक्टर से तय 30 हजार रुपये में ही पूरा इलाज कर मरीज को स्वस्थ करने की गुहार लगा रहा है, जबकि अस्पताल की ओर से लगातार अतिरिक्त खर्च और जांचों का दबाव बनाया जा रहा है।

कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अमन अस्पताल के इन लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और अस्पताल का लाइसेंस रद्द किया जाए ताकि किसी अन्य मरीज की जान जोखिम में न पड़े।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow