मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, चित्रकूट में रामघाट का पुल बहा

Aug 29, 2026 - 16:28
 0  27
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, चित्रकूट में रामघाट का पुल बहा

सतना/भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सबसे गंभीर हालात चित्रकूट में हैं, जहां करीब 14 घंटे की बारिश के बाद गोरगी बांध फूट गया ।

चित्रकूट में भीषण तबाही

मंदाकिनी नदी में करीब 30 फीट ऊंची बाढ़ आ गई है। तेज बहाव में रामघाट का बड़ा पुल बह गया । रामघाट और भरतघाट पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। घाट किनारे करीब 400 दुकानें पानी में डूब गई हैं ।

बाढ़ का पानी नयागांव राजमहल के अंदर तक पहुंच गया है। कई इलाकों में सड़कों पर नाव चलानी पड़ रही है । एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें लोगों को बचाने में जुटी हैं ।

रेल-सड़क यातायात प्रभावित

सतना-चित्रकूट मार्ग तीन जगहों से बंद हो गया है । सतना के मझगवां में रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया, जिससे आनंद विहार-रीवा पैसेंजर ट्रेन कई घंटों से खड़ी है ।

अन्य जिलों में हालात

· नागौद में थाने और पेट्रोल पंप में पानी घुस गया 

· कोठी में मकान गिरने से 4 भैंस दब गईं, 2 की मौत 

· पन्ना के कई गांव टापू बन गए हैं 

· बानसुआरा बांध के 8 गेट खोलकर धसान नदी में पानी छोड़ा गया

आगामी मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन तक बारिश जारी रहेगी । आज (शनिवार) रीवा, सीधी, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी है ।

सावधानी: प्रशासन ने नदियों और नालों के पास जाने से बचने, बिजली के खंभों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है ।

भोपाल में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभागों में तेज बारिश की संभावना कम है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow