मैहर में नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को परेशान व अवैध वसूली करने वाले 8 शरारती तत्वों पर पुलिस का कड़ा प्रहार; 7 भेजे गए जेल

Oct 12, 2026 - 23:54
 0  6
मैहर में नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को परेशान व अवैध वसूली करने वाले 8 शरारती तत्वों पर पुलिस का कड़ा प्रहार; 7 भेजे गए जेल

मैहर

मां शारदा की पावन नगरी मैहर में चल रहे शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शरारती व उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध सख्त अभियान छेड़ा है। धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं का रास्ता रोककर परेशान करने, मोटरसाइकल अड़ाकर वाहन रोकने तथा जबरन विशेष दुकानों में ले जाकर मनमाना पैसा वसूलने व अभद्रता करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मां शारदा धाम चौकी प्रभारी विनय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में, सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पुष्पेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक सिंह आरक्षक मयंक गौतम राहुल दुबे, एवं हमराह बल द्वारा त्वरित घेराबंदी कर 8 सक्रिय असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

न्यायालय में पेश किए जाने के बाद 1 आरोपी को जमानत मिली, जबकि अन्य 7 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में शामिल आरोपियों के नाम:

* गया प्रसाद पाल (35 वर्ष), पिता रघुवीर प्रसाद, निवासी साहिलरा, थाना कोतवाली मैहर

* भारत सिंह लोधी (25 वर्ष), पिता किशोर सिंह लोधी, निवासी उदयपुर, थाना कोतवाली मैहर

* विनोद कुशवाहा (22 वर्ष), पिता ठाकुर दीन कुशवाहा, निवासी साहिलरा, थाना कोतवाली मैहर

* गोविंद कुशवाहा (18 वर्ष), पिता प्रहलाद कुशवाहा, निवासी उचेहरा, थाना उचेहरा, जिला सतना

* अंकुल त्रिपाठी (23 वर्ष), पिता नित्यानंद त्रिपाठी, निवासी चपना, थाना नादन देहात, जिला मैहर

* समीर खान (18 वर्ष), पिता मो. मुमताज, निवासी अंधराटोला मैहर, थाना कोतवाली मैहर

* बालेन्द्र कुशवाहा (38 वर्ष), पिता शिवचरण कुशवाहा, निवासी मारुती नगर, थाना कोलगवां, जिला सतना

* निखिल पटेल (20 वर्ष), पिता प्रीतम पटेल, निवासी बोरी, थाना अमदरा, जिला मैहर

पुलिस की इस त्वरित व सख्त कार्रवाई से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow