जिलाबदर आरोपी को माणकचौक पुलिस ने पकड़ा, जिला बदर आदेश के उल्लंघन पर मामला दर्ज

Aug 20, 2026 - 11:54
 0  14
जिलाबदर आरोपी को माणकचौक पुलिस ने पकड़ा, जिला बदर आदेश के उल्लंघन पर मामला दर्ज

रतलाम। आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माणकचौक पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूम रहे 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदतन अपराधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो तथा उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल अजय सारवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूम रहा था आरोपी

पुलिस टीम को जानकारी मिली कि यश पिता मोहनलाल सारवान (24 वर्ष), निवासी ग्राम मांगरौल, थाना स्टेशन रोड, रतलाम जिला दंडाधिकारी रतलाम द्वारा जारी जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी के विरुद्ध थाना माणकचौक में मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 एवं 15 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उप निरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्रधान आरक्षक राजसिंह तथा आरक्षक अविनाश मिश्रा, हेमंत यादव, कुलदीप जाट, अशरफ, मनोहर, हेमराज और सुरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow