अवैध रेत भंडारण सूचना पर पहुंचे एसपी

Sep 14, 2026 - 20:57
 0  42
अवैध रेत भंडारण सूचना पर पहुंचे एसपी

रिपोर्ट---- आकाश नामदेव 

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश

शहडोल। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने थाना सोहागपुर क्षेत्र के नरवर, बिजौरी एवं क्षीरसागर के संभावित रेत उत्खनन क्षेत्रों का पुलिस टीम के साथ अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

सघन चेकिंग के दौरान मौके पर किसी प्रकार का सक्रिय रेत उत्खनन होता हुआ नहीं पाया गया। क्षीरसागर के समीप बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण पाया गया। भंडारित रेत के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए खनिज विभाग को निर्देश दिये है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow