प्रेम प्रसंग में फायरिंग तीन घायल उपचार जारी लड़की के मामा पक्ष ने रात को विवाद कर चलाई गोली

Jun 27, 2026 - 14:41
 0  31
प्रेम प्रसंग में फायरिंग तीन घायल उपचार जारी लड़की के मामा पक्ष ने रात को विवाद कर चलाई गोली

रतलाम : जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के जेठाना गांव में एक लड़की के भागने की घटना को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। रात को लड़की के मामा पक्ष ने फायरिंग की। इस घटना में कुल 3 लोग घायल हुए। पुलिस में इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार एकतरफा प्रेम प्रसंग और लड़की को भगा ले जाने की घटना को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। कालूखेड़ा थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम जेठाना निवासी की लड़की किसी लड़के के साथ भाग गई थी। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। इसके कुछ समय बाद लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर बातचीत करने पहुंचे, लेकिन वहां बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायल को अस्पताल भेजा। और फिर मामला यहीं शांत नहीं हुआ। जब इस घटना की जानकारी लड़की के मामा को लगी, तो वे देर रात अपने साथियों के साथ लड़के के घर पहुंचे और दोबारा विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान मामा पक्ष के लोगों ने आक्रोशित होकर फायरिंग कर दी। गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

गोलीबारी की घटना में ऋतुराज ,जगदीश वह विक्रम तीनों घायलों को तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने 11 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow