टायर चोर धराएं, 1,20,000 के 4 टायर बरामद
अनूपपुर। 14 सितम्बर को फरियादी नरेन्द्र शर्मा पिता स्व० ओम प्रकाश शर्मा उम्र 54 साल नि० कालेज कालोनी वार्ड नं0 02 धनपुरी जिला शहडोल का रिपोर्ट किया कि उसके ट्रक 12 चक्का नं0 MP18GA3236 के 04 टायर रिम सहित कीमती करीब 1,20,000/- के सोडाफैक्ट्री पार्किंग से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था रिपोर्ट पर थाना चचाई में अपराध क्र0 257/26 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान प्राप्त साक्ष्य एवं माल बरामदगी के आधार पर उक्त टायरों की चोरी 1, राजा उर्फ देवेश यादव पिता स्व शंभू यादव उम्र 26 साल 2, लालू उर्फ अनुज सिंह पिता ओम प्रकाश सिंह उम्र 23 वर्ष 3, अंकित दास पिता अरूण दास उम्र 26 वर्ष 4, छोटू उर्फ शेख नशरूद्दीन पिता शेख कमरुद्दीन उम्र 28 वर्ष सभी निवासी वार्ड नं0 03 गांधीनगर सोडाफैक्ट्री नगर परिषद बरगंवा थाना चचाई जिला अनूपपुर (म०प्र०) के व्दारा दिनांक 28/08/26 एवं 02/09/26 की रात्रि में मिलकर करना व टायरों को बेंचना एवं व्हील, पाना, राड जैक को छुपाकर रखना सबूत पाया गया है जो थाना में अपराध क्र० 257/26 धारा 303(2), 3 (5) बीएनएस मामले में दिनांक 15/09/26 को उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों/दोस्तों को देते हुए माननीय न्यायालय अनूपपुर के समक्ष पेश किया गया । I
पुलिस अधीक्षक महोदय विक्रांत मुराब (I.P.S.) व्दारा सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।जिसमें प्रभारी थाना चचाई निरीक्षक फूलवती अहिरवार के नेतृत्व सउनि. नागेश सिंह, प्र आर विकास दहायत, शिव प्रसाद, हेम सिंह, आर. राकेश व्दिवेदी, प्रकाश निनामा, दीपक मंडलोई, नत्थू मोरे, नीतेश साहू के व्दारा कार्यवाही की गयी ।
What's Your Reaction?