चरखरी तालाब में डूबने से महिला की मौत

Sep 5, 2026 - 20:06
 0  16
चरखरी तालाब में डूबने से महिला की मौत

शहडोल। ब्यौहारी तहसील के ग्राम सलैहा निवासी अंजू सिंह पति शिवनारायण सिंह की चरखरी जलाशय में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंजू सिंह शनिवार सुबह करीब 8 बजे से लापता थीं।

परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा आसपास तलाश किए जाने के दौरान जानकारी मिली कि अंजू सिंह को चरखरी जलाशय की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद घटना की सूचना स्टेट कंट्रोल कमांड भोपाल को दी गई। सूचना मिलते ही थाना ब्यौहारी का पुलिस दल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के सहयोग से जलाशय में उनकी तलाश शुरू की गई।

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम ब्यौहारी सुश्री अर्चना मिश्रा द्वारा एसडीआरएफ दल को भी बुलाया गया। ग्रामीणों एवं पुलिस द्वारा लगातार तलाश अभियान चलाया गया। शाम करीब 3 बजे ग्रामीणों की मदद से अंजू सिंह का शव जलाशय से बाहर निकाल लिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow