229 प्रकरण दर्ज कर 81 लाख 88 हजार 222 रूपए वसूले
रिपोर्ट --- आकाश नामदेव
शहडोल । जिला खनिज अधिकारी राहुल शान्डिल्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के 229 प्रकरण दर्ज कर 227 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में 81 लाख 88 हजार 222 रूपए वसूले गए। अवैध उत्खनन के 20 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें से 18 प्रकरणों का निराकरण कर 9 लाख 16 हजार 460 रूपए वसूले गए। अवैध परिवहन के 203 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें से 203 प्रकरणों का निराकरण कर 69 लाख 87 हजार 622 रूपए वसूले गए। अवैध भण्डारण के 6 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें से 06 प्रकरणों का निराकरण कर 2 लाख 84 हजार 140 रूपए वसूले गए।
What's Your Reaction?