रायसेन में भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ

Aug 16, 2026 - 15:45
 0  1
रायसेन में भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ

रायसेन। शहर में रविवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रीराम कथा के आयोजन से पहले सांची रोड स्थित तहसील मंदिर प्रांगण से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा जिला अस्पताल, इंडियन चौराहा, महामाई चौक और सागर किराया होते हुए भोपाल रोड स्थित श्री चित्रगुप्त राधाकृष्ण मंदिर कथा स्थल पहुंची।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं। वहीं मुख्य यजमान रामकथा को सिर पर धारण कर यात्रा में आगे चल रहे थे। उनके पीछे सजे-धजे रथ पर कथा वाचक पूज्य संतोष तिवारी जी महाराज विराजमान रहे।

16 से 24 अगस्त तक होगी रामकथा

श्री चित्रगुप्त राधाकृष्ण मंदिर, भोपाल रोड, वार्ड नंबर 08 रायसेन में 16 से 24 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन राधाकृष्ण मंदिर सुल्तानपुर के पूज्य संतोष तिवारी जी महाराज द्वारा किया जाएगा।

इसके साथ ही 17 से 24 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री रुद्र निर्माण एवं महाशिवाभिषेक का आयोजन होगा। 24 अगस्त को कथा के समापन के बाद पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

सुनीता-अनिल सक्सेना और कायस्थ महासभा कर रही आयोजन

कार्यक्रम की मुख्य यजमान श्रीमती सुनीता अनिल सक्सेना हैं। आयोजन श्रीमती सुनीता-अनिल सक्सेना एवं श्री कायस्थ महासभा रायसेन जिला द्वारा किया जा रहा है।

आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सहपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow