छात्रा का पैर कटते-कटते बचा, मास्टर जी गायब! DEO का चला हंटर - प्राथमिक शिक्षक सस्पेंड!

Nov 1, 2026 - 19:13
 0  39
छात्रा का पैर कटते-कटते बचा, मास्टर जी गायब! DEO का चला हंटर - प्राथमिक शिक्षक  सस्पेंड!

रिपोर्ट--- आकाश नामदेव 

शहडोल/ब्यौहारी। 

शासकीय प्राथमिक विद्यालय डबरौहा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना! कक्षा तीसरी की मासूम छात्रा कु. शुभी सिंह (सुरभी) बस हादसे में तड़प रही थी, उसका पैर कटने की नौबत आ गई थी, और जिम्मेदार शिक्षक स्कूल से गायब था!

*मामला क्या है?*

15 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे मध्यावकाश के दौरान मासूम शुभी सवारी बस की चपेट में आ गई। पैर बुरी तरह जख्मी, कटने की स्थिति! लेकिन स्कूल में उपस्थिति दर्ज कराने वाले गुरु जी ने न तो बच्ची की मदद की, न परिजनों को बताया, न विभाग को सूचना दी!

शिक्षक राम मिलन कोल ने लिखित में बोला - मैं BRC में FLN प्रशिक्षण में था। लेकिन जांच समिति ने पोल खोल दी - *उस दिन रजिस्टर में साइन भी किया, ऑनलाइन हाजिरी भी लगाई, और BRC ट्रेनिंग में गया ही नहीं!* मतलब स्कूल में हाजिरी लगाकर फरार!

मामला CM हेल्पलाइन में 2 अक्टूबर को पहुंचा, तब जाकर प्रशासन की नींद खुली। DEO अतुल चौधरी ने 10 अक्टूबर को नोटिस दिया, जवाब आया तो और भी गोलमोल!

आखिरकार *29 अक्टूबर को DEO ने बड़ी करवाई करते हुए हुए म.प्र. सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत राम मिलन कोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।* निलंबन के दौरान मुख्यालय शास. उमावि निपनिया, ब्यौहारी रखा गया है।

*बड़ा सवाल ये है की

क्या ऐसे लापरवाह शिक्षकों के भरोसे है हमारे बच्चों का भविष्य? हाजिरी लगाकर गायब होना, बच्ची के तड़पने पर भी मदद न करना - ये कैसी गुरु की मर्यादा?

अब देखना है कि इस सस्पेंशन के बाद शिक्षा विभाग के बाकी कुंभकर्णी शिक्षक जागते हैं या नहीं!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow