श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धा-उत्साह से मनाया भगवान लव-कुश जी का जन्मोत्सव

Aug 29, 2026 - 13:40
 0  17
श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धा-उत्साह से मनाया भगवान लव-कुश जी का जन्मोत्सव

बैरसिया। श्री हनुमान मंदिर बैरसिया में भगवान लव-कुश जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इस अवसर पर भगवान लव-कुश जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी कार्यों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान लव-कुश जी के आदर्शों और जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए समाज की एकता, विकास और उत्थान के लिए मिल-जुलकर कार्य करने की बात कही। युवाओं एवं समाजजनों से उनके चरित्र और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाजहित में त्याग एवं समर्पण की भावना रखने का आग्रह किया गया।

इस दौरान समाजजनों ने सामाजिक एकता और प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में राजमल कुशवाह, रामकिशन कुशवाहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष हरिनारायण कुशवाहा, हरिओम कुशवाहा, फत्तूलाल कुशवाह, दीपक कुशवाह, अमर सिंह कुशवाह, बिहारीलाल कुशवाह, देवी सिंह कुशवाह, हेमंत कुशवाह रानू, पार्षद संजय कुशवाहा, पार्षद कमलेश कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि तखत सिंह कुशवाहा, हुकुम कुशवाह, भगवत कुशवाह, जगदीश कुशवाह, राजकुमार कुशवाह सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow