हरियाली तीज.. कुन्बी समाज महिला संगठन का शानदार आयोजन ।
बैतूल
कुन्बी बाहुल्य बैतूल जिले की महिला संगठन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा शपथ ग्रहण के पश्चात कई कार्य लगातार किए जा रहे हैं। पिछले दिनों बिसनूर में आगजनी से आहत धोटे परिवारों को घरेलू सामान सहित आर्थिक मदद की तथा अपने माता-पिता व पूर्वजों की याद में पीएम श्री कॉलेज में 30 फलदार व फूल वाले पौधों का रोपन किया गया और अब सावन के महीने में सभी संरक्षक बहने पूर्व अध्यक्ष बहने, वर्तमान कार्यकारिणी ने हरियाली तीज का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम शिवशक्ति का श्रृंगार कर उनका पूजन व आरती के साथ भक्ति के रंग में सब डूबे। फूलों से सजे सुंदर झूले पर बहनों को बारी-बारी से झूलाकर उन्हें मेहंदी, चूड़ी आदि सुहाग सामग्री वितरित की गई। सुंदर-सुंदर सावन के गीतों पर सभी झूमें। प्रतियोगिताओं में बैलून बचाओ, चूड़ी पहनो टनग ट्विस्टर ,रिंग और वाई, प्रश्नोत्तरी व रैंप वॉक द्वारा हरियाली तीज क्वीन का चयन किया गया।
इस बार की तीज क्वीन बनी श्रीमती प्रवीणा कुबड़े।बैलून बचाओ में श्रीमती वंदना काले,प्रवीणा और कविता धोटे।कैंडल में चूड़ी में श्रीमती राजेश्वरी लिखितकर,मनीषा कना ठे। शुद्ध उच्चारण में श्रीमती चित्रा धोटे,नीलम वागदरे,।रैंपवॉक संग प्रश्नोत्तरी में श्रीमती संध्या अडलक,ज्योति बारस्कर,टाइम गेम में श्रीमती मधुबाला देशमुख विजयी रही ।अध्यक्ष श्रीमती अरुणा पाटणकर,उपाध्यक्ष श्रीमती विशाखा लिखितकर,कोषाध्यक्ष श्रीमती वनिता बोहरपी,लता माकोड़े,गीता धोते,सुमित्रा माकोड़े, शेवंती माकोड़े ने सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?