एससी आयोग सदस्य ने तीन थानों का किया औचक निरीक्षण, भुजरिया पर्व पर दी शुभकामनाएं

Aug 30, 2026 - 15:22
 0  17
एससी आयोग सदस्य ने तीन थानों का किया औचक निरीक्षण, भुजरिया पर्व पर दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट--- राजू गुर्जर 

 बैरसिया।

 मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार ने शनिवार को भोपाल देहात क्षेत्र के दौरे के दौरान ईंटखेड़ी, गुनगा और बैरसिया थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थानों में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित लंबित शिकायतों, एफआईआर और एट्रोसिटी एक्ट के प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, भवन की स्थिति, पदस्थ पुलिस स्टाफ और पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान आयोग सदस्य ने पुलिस अधिकारियों से अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर आवश्यक जानकारी ली।

बैरसिया थाने में किया

पौधारोपण बैरसिया थाना परिसर में श्री अहिरवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे

थाना गुनगा

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और

उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे, जगह-जगह हुआ स्वागत दौरे के

दौरान अहिरवार ने ईंटखेड़ी, गुनगा, रतुआ, पिपरिया, हर्राखेड़ा और बैरसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें भुजरियां भेंट कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। श्री अहिरवार ने सभी को भुजरिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

पैतृक गांव नलखेड़ा में भुजरिया मिलन में हुए शामिल शाम को श्री अहिरवार अपने पैतृक ग्राम नलखेड़ा पहुंचे, जहां आयोजित पारंपरिक लहंगी भुजरिया महोत्सव में शामिल हुए।

उन्होंने ग्रामीणों के साथ भुजरिया मिलन कार्यक्रम में सहभागिता की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के बाद उन्होंने नलखेड़ा स्थित अपने निज निवास पर रात्रि विश्राम किया।

इस अवसर पर एसडीओपी बैरसिया वैशाली सिंह, ईंटखेड़ी थाना प्रभारी आशीष सप्रे, गुनगा थाना प्रभारी रिंकू सिंह, बैरसिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी, नजीराबाद थाना प्रभारी शाहबाज खान, जनपद सदस्य घनश्याम शर्मा, सरपंच मचल सिंह मालवीय, नर्मदा प्रसाद अहिरवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू मीणा, पार्षद प्रतिनिधि रवि करोसिया, पंकज गट्टानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow