कोलार में सड़कों पर शराब के नशे में धुत युवक, पुलिस की मौजूदगी पर उठ रहे सवाल
कोलार, भोपाल
कोलार शहर के डी मार्ट के सामने लाल बत्ती चौराहे और प्रियंका नगर के मुख्य चौराहे पर शराब पीकर सड़क पर बेसुध पड़े युवकों के मामले सामने आए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से खुली शराब की दुकानों के सामने युवा वाहनों में ही शराब पीकर सो जाते हैं और घर नहीं जा पाते। चिंता की बात यह है कि इन चौराहों पर पुलिस की तैनाती नहीं होना और इन्हें रोकने वाला कोई नहीं होना, समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है । गौरतलब है कि कोलार शहर, विकासशील क्षेत्र के लिए जाना जाता है, अब सड़कों पर बढ़ती अव्यवस्था और शराब के बढ़ते कुपरभाव के लिए सुर्खियों में है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक न सिर्फ शराब पीते हैं, बल्कि नशे में धुत होकर चौराहों पर ही लेट जाते हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस घटना को "हास्यास्पद" बताते हुए कहा कि यदि कोई इन्हें रोकने की कोशिश करता है, तो ये लोग बदसलूकी पर उतर आते हैं और खुद को "इज़्ज़तदार" बताने लगते हैं। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इन प्रमुख चौराहों पर पुलिस की गश्त नदारद है, जिससे युवकों का हौसला बढ़ रहा है।
सामाजिक चिंता और जिम्मेदार नागरिकों की भूमिका
यह स्थिति स्वस्थ समाज के लिए बिल्कुल उचित नहीं है। सड़कों पर शराब पीकर बेसुध पड़ा रहना न केवल युवाओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि अन्य नागरिकों, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए भी असुरक्षा का कारण बनता है। विशेषज्ञों का मानना है कि शराब के इस बढ़ते कुपरभाव को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए और नियमित रूप से चौराहों पर गश्त करनी चाहिए।
What's Your Reaction?