सान्दीपनि विद्यालय में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’, विद्यार्थियों को कानून और सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

Aug 5, 2026 - 21:24
 0  7
सान्दीपनि विद्यालय में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’, विद्यार्थियों को कानून और सड़क सुरक्षा की दी जानकारी
सान्दीपनि विद्यालय में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’, विद्यार्थियों को कानून और सड़क सुरक्षा की दी जानकारी
सान्दीपनि विद्यालय में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’, विद्यार्थियों को कानून और सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

आलोट।

सान्दीपनि विद्यालय में पुलिस विभाग एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, सड़क सुरक्षा, साइबर एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय के स्काउट-गाइड एवं कलर पार्टी के विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान म्यूजिक पार्टी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि विद्यार्थियों की लघु नाटिका ने भी सभी का मन मोह लिया।

विद्यार्थियों को बताए महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधान

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान, किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act), पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस अकादमी भोपाल से प्रशिक्षित शिक्षक दिनेश सोलंकी एवं आदित्य सेन ने पीपीटी के माध्यम से कानूनों के व्यावहारिक महत्व को समझाया।

नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील

मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रतलाम ग्रामीण) विवेक कुमार लाल ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, अनुशासित जीवन जीने और ईमानदारी से अध्ययन करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर जागरूकता

आरआई एवं यातायात प्रभारी जावरा मोनिका सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने राहवीर योजना, प्रधानमंत्री कैशलेस उपचार योजना और हिट एंड रन प्रतिकर योजना सहित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा की।

वहीं डीएसपी अनीशा जैन ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 134, पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सत्यनिष्ठा अपनाने तथा मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग से बचने की सलाह दी।

अतिथियों का किया सम्मान

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

इस अवसर पर एसआई मनोज पाटीदार सहित पुलिसकर्मी, विद्यालय के गतिविधि प्रभारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल पोरवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मडिया परमार ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow