भोपाल में किरार नारी शक्ति संगठन का भव्य श्रावण महोत्सव-2026, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
भोपाल। किरार नारी शक्ति संगठन के तत्वावधान में महामाया गार्डन में श्रावण महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह चौहान ने की।
सावन के पावन अवसर पर आयोजित महोत्सव में किरार समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करती विभिन्न प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं ने समूह एवं एकल नृत्य के साथ भारतीय परिधानों में रैम्प वॉक प्रस्तुत किया।
महोत्सव में ‘सोलह श्रृंगार सावन सुंदरी’ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा सावन के गीत, भजन, मनोरंजक पहेलियां और क्विज प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी। लकी ड्रा, झूले और सेल्फी पॉइंट भी महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहे।
महिलाओं ने लगाए आकर्षक स्टॉल
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। इनमें राखी, ज्वैलरी, कपड़े, टपरवेयर सहित अन्य सामग्री के स्टॉल शामिल रहे। आयोजन में महिलाओं को अपनी प्रतिभा और हुनर प्रदर्शित करने का मंच मिला।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन एंकर अंशु एवं अर्चना जी ने किया।
समाज की महिलाओं की रही सहभागिता
कार्यक्रम में दीप्ति सिंह चौहान, वंदना चौधरी, किरण चौहान, ममता पटेल, जया, हेमलता पटेल, वंदना पटेल, अर्चना ठाकुर, किरण ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, मनीषा, मुश्क़ान, करुणा और शारदा चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं मौजूद रहीं।
आयोजकों ने बताया कि यह श्रावण महोत्सव समाज की एकता, भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी सशक्तिकरण को समर्पित रहा। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।
What's Your Reaction?