ईद-ए-मिलाद जुलूस मार्ग का वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश

Aug 25, 2026 - 22:49
 0  5
ईद-ए-मिलाद जुलूस मार्ग का वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश
ईद-ए-मिलाद जुलूस मार्ग का वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश
ईद-ए-मिलाद जुलूस मार्ग का वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश

रतलाम | 

 आगामी त्योहारों ईद-ए-मिलाद, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी को देखते हुए रतलाम पुलिस ने शहर में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) ने मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

ईद-ए-मिलाद जुलूस मार्ग का किया पैदल निरीक्षण

वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष रूप से 26 अगस्त को निकलने वाले ईद-ए-मिलाद जुलूस के निर्धारित मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग की स्थिति, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा इंतजाम और संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस के अनुसार जुलूस 26 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे आबकारी चौराहा से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः आबकारी चौराहा पर समाप्त होगा।

जुलूस का मार्ग आबकारी चौराहा → हरदेवलाला पिपली → तोपखाना → गणेश देवरी → डालूमोदी → चिंतामन गणेश मंदिर → महलवाड़ा → सूरजपोल → मोचीपुरा → काजीपुरा → शैरानीपुरा → जमातखाना → आनंद कॉलोनी → कांवेंट तिराहा → कोर्ट तिराहा → अम्बेडकर तिराहा → स्टेशन रोड थाना → दो बत्ती चौराहा → न्यू रोड → लोकेन्द्र टॉकीज → शहर सराय → शहीद चौक → आबकारी चौराहा रहेगा।

बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी लिया जायजा

डीआईजी और एसपी ने शहर के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन और पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया।

सीसीटीवी और तकनीकी संसाधनों से रहेगी निगरानी

त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण और निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जुलूस मार्ग और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों एवं उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के माध्यम से निगरानी रखने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

पुलिस ने आमजन से की सहयोग की अपील

रतलाम पुलिस ने नागरिकों से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। पुलिस ने जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग, यातायात डायवर्जन और नो-व्हीकल जोन का पालन करने तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पंद्रो, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, डीएसपी आनंद सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow