जावरा पुलिस को बड़ी सफलता, 55 हजार रुपये की चोरी की मोटर व केबल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Aug 21, 2026 - 20:51
 0  20
जावरा पुलिस को बड़ी सफलता, 55 हजार रुपये की चोरी की मोटर व केबल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

रतलाम, 

 जावरा शहर पुलिस ने एक चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 55,000 रुपये की चोरी की गई 2 पानी की मोटरें और विद्युत केबल बरामद की हैं।

मामले के अनुसार, फरियादी श्यामसुंदर धाकड़ (निवासी हिंदू छीपापुरा, जावरा) ने 20 अगस्त 2026 को थाना जावरा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे से 20 अगस्त 2026 की सुबह 10 बजे के बीच अज्ञात बदमाश उनके लालाखेड़ा रोड स्थित खेत के कमरे से पानी की पुरानी मोटर चुरा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 299/2026 धारा 331(4), 305(a) BNS के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

रतलाम पुलिस अधीक्षक श्रीमान अमित कुमार (भा.पु.से.) एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक श्री युवराज सिंह चौहान व निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई (थाना प्रभारी, जावरा शहर) को आरोपियों की गिरफ्तारी व चोरी का माल बरामद करने के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने 20 अगस्त 2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया:

1. बंटू उर्फ प्रकाश देवदा – पिता जीवन देवदा, जाति भील, उम्र 24, निवासी ग्राम तेलनी नाका, थाना शिवगढ़ (हाल मुकाम चार बगला पहाड़िया रोड, जावरा)

2. कन्हैयालाल उर्फ कान्हा – पिता कचरा निनामा, जाति भील, उम्र 22, निवासी ग्राम शकरावदा, थाना सैलाना (हाल मुकाम जीन पहाड़िया रोड, जावरा)

3. फिरोज मिर्जा – पिता अरजु मिर्जा, जाति मुसलमान, उम्र 38, निवासी ग्राम नीमन, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जावरा

आरोपियों के कब्जे से कुल 55,000 रुपये की संपत्ति बरामद की गई, जिसमें 2 पानी की मोटरें और 5 कॉपर केबल शामिल हैं।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक कमालसिंह बामनिया, प्र.आर. मृदंग सातपुते, प्र.आर. जगदीशचंद्र, आरक्षक नारायणसिंह, राजेश पटेल, चेनराम पाटीदार, संदीप जादव व आरक्षक आकाश परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम पुलिस द्वारा यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow