मध्यप्रदेश में 4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, चार अधिकारियों के विभाग बदले

Aug 19, 2026 - 19:10
 0  40
मध्यप्रदेश में 4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, चार अधिकारियों के विभाग बदले

भोपाल।

 मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने चार आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें दो अधिकारियों को अपर सचिव और दो अधिकारियों को उप सचिव स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारती जाटव ओगरे को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी

2012 बैच की आईएएस अधिकारी भारती जाटव ओगरे को उच्च शिक्षा विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। वे अब तक खनिज साधन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ थीं।

मनीषा सेंतिया पर्यटन विभाग में अपर सचिव

2013 बैच की आईएएस अधिकारी मनीषा सेंतिया को पर्यटन विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे गृह विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

शुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव

2016 बैच की आईएएस अधिकारी शुचिस्मिता सक्सेना को गृह विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वे वर्तमान में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

विवेक कुमार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग

2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव बनाया गया है। विवेक कुमार फिलहाल पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत थे।

आगामी आदेश तक रहेगी पदस्थापना

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार इन चारों अधिकारियों की पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है। नई जिम्मेदारियों के साथ संबंधित विभागों में प्रशासनिक कामकाज को आगे बढ़ाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow