भोपाल के कलियासोत-केरवा कैचमेंट में हर वीकेंड अवैध मड कार रैली! वेटलैंड में वाहनों की एंट्री से इको सिस्टम पर मंडराया खतरा

Jul 27, 2026 - 22:57
 0  3

भोपाल।

राजधानी भोपाल के संवेदनशील कलियासोत-केरवा कैचमेंट एवं वेटलैंड क्षेत्र में हर सप्ताहांत कथित रूप से अवैध मड कार रैली आयोजित होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में बड़ी संख्या में एसयूवी और अन्य चारपहिया वाहनों की आवाजाही हो रही है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।

स्थानीय लोगों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नागरिकों का कहना है कि हर वीकेंड यहां हजारों लोगों की भीड़ जुटती है। इस दौरान खुलेआम शराबखोरी, तेज रफ्तार ड्राइविंग और ऑफ-रोड स्टंट किए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। वाहनों के शोर, धूल और अनियंत्रित गतिविधियों का असर क्षेत्र के संवेदनशील इको सिस्टम पर भी पड़ रहा है।

पर्यावरणविदों का मानना है कि वेटलैंड क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां वन्यजीवों और जलीय जीवों के प्राकृतिक आवास के लिए गंभीर खतरा हैं। लगातार वाहनों की आवाजाही और मानवीय हस्तक्षेप से जैव विविधता प्रभावित हो रही है, जिससे क्षेत्र का पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।

आरोप है कि इस संबंध में कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को शिकायतें भी की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं रतिबड़ थाना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि हर सप्ताह नियमों के उल्लंघन के बावजूद सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।

पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वेटलैंड क्षेत्र में चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए, नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रमुख मांगें

वेटलैंड क्षेत्र में सभी वाहनों की एंट्री पर तत्काल प्रतिबंध।

हर वीकेंड पुलिस और प्रशासन की संयुक्त निगरानी।

अवैध मड कार रैली आयोजित करने वालों पर सख्त कार्रवाई।

पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow