बिना रॉयल्टी की रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बने हादसे का सबब

Oct 26, 2026 - 22:57
 0  9
बिना रॉयल्टी की रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बने हादसे का सबब

सारणी क्षेत्र की रेत आमला और बोरदेही में खपाई जा रही, शासन को लाखों का चूना*

आमला - सारणी क्षेत्र से बिना रॉयल्टी की रेत का अवैध परिवहन धड़ल्ले से जारी है और आमला और बोरदेही में खपाई जा रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली बोरीखुर्द मार्ग से होते हुए आमला आ रही हैं और बोरदेही तरफ जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लिए रात और तड़के सुबह का समय सबसे मुफीद बना हुआ है। अधिकांश ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत लेकर आते हैं।

*घाट पर हादसे का डर*

बोरीखुर्द मार्ग पर बड़ा घाट है। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस घाट से गुजरना चालक के लिए तो जोखिम भरा है ही, साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहनों के लिए भी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

*वन विभाग और पुलिस मौन*

बताया जाता है कि इस मार्ग का बड़ा हिस्सा वन विभाग के अधीन आता है और मार्ग पर वन विभाग की चौकियां भी हैं, इसके बावजूद न तो वन विभाग रोक लगा रहा है और न ही आमला पुलिस इस ओर ध्यान दे रही है।

अवैध परिवहन से एक तरफ जहां हादसे का खतरा बढ़ गया है, वहीं दूसरी तरफ शासन को रॉयल्टी के रूप में लाखों रुपये की आर्थिक क्षति भी हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow