वाहन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख की बाइकें बरामद

Oct 26, 2026 - 22:52
 0  7
वाहन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख की बाइकें बरामद

नजीराबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी

भोपाल 

देहात के नजीराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन चोरी की दो वारदातों का महज 72 घंटे के भीतर खुलासा किया है. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 1,50,000 रुपये कीमत की दो चोरी गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 को फरियादी अनीश खान की हीरो होंडा साइन और 21 अक्टूबर 2026 को फरियादी मुजम्मिल कुरेशी की होंडा डिलक्स मोटरसाइकिलें अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई थीं. इन घटनाओं पर थाना नजीराबाद में मामले दर्ज किए गए थे.

पुलिस अधीक्षक देहात भोपाल पंकज कुमार पाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सोनंकर एवं एसडीओपी बैरसिया वैशाली सिंह कराहलिया के निर्देशन में, थाना प्रभारी निरीक्षक शहबाज़ खान के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर आरोपियों की पहचान की.

गिरफ्तार आरोपियों में अनिल गुर्जर, सुनील उर्फ सोनू गुर्जर और जशरथ गुर्जर (निवासी इमलिया भोज, दोराहा, सीहोर) शामिल हैं, जबकि शिवाकर मीणा फरार है जिसकी तलाश जारी है. आरोपी रेकी कर वाहनों के लॉक तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर नागरिकों से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow