कोयले के अवैध परिवहन में 5 टेलर जप्त
कोयले के अवैध परिवहन पर बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही
अनूपपुर।पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के कुशल निर्देशन पर अनूपपुर पुलिस द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजुरी पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन करते हुए 05 टेलर (लगभग 200 टन कोयला) जप्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
ये है घटना
रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुए रात्रि करीब 01:30 बजे खेडिया क्रेशर के पास बेलियाछोट की तरफ से 05 टेलर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा सभी वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि सभी 05 वाहनों में लगभग 40-40 टन कोयला लोड था। चालकों के पास उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार उनका निर्धारित रूट डोला होकर बिजुरी साइडिंग जाने का था, लेकिन वे अनाधिकृत रूट (बेलियाछोट से बिजुरी) से कोयले का परिवहन कर रहे थे। इसके अलावा दो वाहनों के टीपी की समयावधि समाप्त हो चुकी थी।
वाहन जप्त आरोपी गिरफ्तार
टेलर क्र0 MP18ZC8029 चालक शेख रमजान पिता शेख खलील, उम्र 43 वर्ष, निवासी खितौली, थाना बरही, जिला कटनी। (टीपी समय समाप्त व अनाधिकृत रूट)
टेलर क्र0 CG04PC1952 चालक अमर सिंह गोंड पिता विजय सिंह गोंड, उम्र 30 वर्ष, निवासी बरही, थाना बरही, जिला कटनी। (टीपी समय समाप्त व अनाधिकृत रूट)
टेलर क्र0 CG10CA0657 चालक राजेन्द्र रैदास पिता रामविशाल रैदास, उम्र 31 वर्ष, निवासी देवडंडी, थाना नवरौजाबाद, जिला उमरिया। (अनाधिकृत रूट)
टेलर क्र0 CG04RB 5214 चालक प्रदीप कुमार सिंह पिता नरेश सिंह यादव, उम्र 46 वर्ष, निवासी सूबेखापटोला, इमामगंज, जिला औरंगाबाद, बिहार। (अनाधिकृत रूट)
टेलर क्र0 CG10BR 9633 चालक हीरा सिंह पिता चरकू सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी झिरियाटोला, थाना रामनगर, जिला अनूपपुर। (अनाधिकृत रूट)
वैधानिक कार्रवाई
सभी चालकों द्वारा निर्धारित रूट में परिवर्तन एवं समय सीमा समाप्त टीपी पर परिवहन करना धारा 18(1)(5) म०प्र० खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण निवारण अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। सभी वाहनों को विधिवत जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
मामले में चालकों के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा), अनूपपुर पेश किया जा रहा है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह, उनि विपुल शुक्ला, सउनि0 प्रदीप अग्निहोत्री, आर0 रामनिवास गुर्जर , आर0 मनोज उपाध्याय एवं थाना बिजुरी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
What's Your Reaction?