जैन सोशल ग्रुप नवकार की द्वितीय पारिवारिक सभा हर्षोल्लास के साथ संपन्न
शुजालपुर। जैन सोशल ग्रुप नवकार की द्वितीय पारिवारिक सभा का आयोजन माताजी मंदिर, शुजालपुर परिसर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नवकार परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत भव्य तिरंगा यात्रा के साथ हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के पश्चात नवकार परिवार के सदस्यों ने ‘मालवा के गांधी’ के नाम से प्रसिद्ध श्रद्धेय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इसके बाद आयोजित पारिवारिक सभा में विभिन्न खेल एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष संजय आंचलिया, अध्यक्ष आशीष कोठारी, जावरा जोन चेयरमैन मनोज मेहता, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कांठेड़, अभिषेक बौरदिया, हर्षित पगारिया, उपाध्यक्ष प्रियंक धारीवाल, वीरेंद्र खेमसरा, आयुष चोरड़िया, अतुल पगारिया, अनुराग संघवी, दिनेश भंडारी, मनीष पावेचा, कपिल ललवानी, शेखर रजावत, आशीष पवैचा, मनीष सकलेचा, राहुल जैन, सौरभ जैन, अरुण धारीवाल, राजीव लुहाड़िया, सुधीर कोचट्टा, सौरभ मेहता, भावेश हरण, अंकित भंडारी, गौरव भंडारी, शेखर भंडारी, अभिषेक सकलेचा, अभिषेक चतर, विवेक सकलेचा, राजेश लोढ़ा, रितेश जैन, अरुण जैन, सुदीप चंडालिया, कमल जैन, पीयूष चपरोद सहित बड़ी संख्या में नवकार परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
पारिवारिक सभा के दौरान सदस्यों ने आपसी मेलजोल, मनोरंजन और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। आयोजन के सफल समापन पर आयोजकों ने सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?