अवंतिका क्लब में महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया करवा चौथ
भोपाल।
सुहाग और दांपत्य प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का पर्व महिलाओं ने श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। इस अवसर पर अवंतिका क्लब में महिलाओं ने एक साथ एकत्रित होकर विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा-अर्चना की।
इस आयोजन में अरुणा मिश्रा, विद्या सोन्हिया, सुलेखा शर्मा,रंजना प्रसाद, निधि शर्मा, मृणालिनी एवं प्रीति ने सामूहिक रूप से पूजा की तथा एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं। सभी महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पारंपरिक परिधान और उत्सवी माहौल ने आयोजन को विशेष बना दिया।
What's Your Reaction?