थोड़ी सी बारिश में कीचड़ से सराबोर हुआ रास्ता, स्कूली वाहन फंसे; रहवासी परेशान

Oct 29, 2026 - 22:52
 0  5
थोड़ी सी बारिश में कीचड़ से सराबोर हुआ रास्ता, स्कूली वाहन फंसे; रहवासी परेशान
थोड़ी सी बारिश में कीचड़ से सराबोर हुआ रास्ता, स्कूली वाहन फंसे; रहवासी परेशान

बंटी नगर की न्यू अरिहंत विहार कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर जलभराव से बढ़ी मुश्किलें, बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से बिगड़े हालात

विदिशा। 

बंटी नगर स्थित न्यू अरिहंत विहार कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी जमा होने से कीचड़ फैल गया है। इससे स्कूली बच्चों, रहवासियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़े से पानी में ही रास्ते की हालत ऐसी हो जाती है कि स्कूली वाहन तक कीचड़ में फंस रहे हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो जाता है।

मार्ग पर पानी जमा होने और कीचड़ फैलने से दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का डर बना रहता है। वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी संभलकर निकलना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को लेकर गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। रहवासियों के अनुसार, बारिश का पानी निकलने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से रास्ते की स्थिति बिगड़ जाती है।

आपात स्थिति में कैसे पहुंचेगी मदद

रहवासियों का कहना है कि यदि किसी की तबीयत बिगड़ जाए या कोई हादसा हो जाए, तो खराब रास्ते के कारण एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को कॉलोनी तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। लोगों ने मार्ग की मरम्मत कराने और बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

प्लॉट लेने से पहले सुविधाएं जरूर देखें

शहर के आसपास कई नई कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। ऐसे में प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे लोगों को केवल कम कीमत या भविष्य में सुविधाएं मिलने के दावों पर भरोसा करने के बजाय मौके पर जाकर स्थिति देखनी चाहिए। सड़क, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट और बारिश के पानी की निकासी के साथ कॉलोनी के स्वीकृत लेआउट और जरूरी अनुमतियों की जानकारी भी संबंधित विभाग से लेना जरूरी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow