नाव लेने गया 25 वर्षीय युवक डूबा, ब्यौहारी में रेस्क्यू जारी

Oct 19, 2026 - 22:29
 0  8
नाव लेने गया 25 वर्षीय युवक डूबा, ब्यौहारी में रेस्क्यू जारी

रिपोर्ट--- आकाश नामदेव 

शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोन नदी पार करते समय एक 25 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। सूचना पर पुलिस और SDERF की टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन कई घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चल सका।

लापता युवक की पहचान खुसरिया निवासी दीवाना सिंह गोंड (25) पिता रामचरण के रूप में हुई है। उसका गांव बाणसागर डूब क्षेत्र में आता है, जिसके कारण ग्रामीणों को सोन नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। दीवाना सिंह गांव के लोगों को नाव से नदी पार कराने में मदद करता था। नाव गांव के एक केवट की बताई जा रही है।

ऐसे हुआ हादसा

रविवार को युवक ने सुबह नाव की मदद से अपने घर के लोगों को नदी पार कराई थी। इसके बाद कुछ लोग नाव को नदी के दूसरी ओर ले गए और वहीं छोड़ दिया। दोपहर में गांव के ही कुछ अन्य लोगों को नदी पार जाना था। नाव दूसरी ओर खड़ी होने के कारण दीवाना सिंह उसे लेने के लिए तैरकर नदी में उतर गया। दूसरे किनारे तक पहुंचने से पहले ही वह गहरे पानी में समा गया।

*तलाश जारी*

घटना के समय नदी किनारे मौजूद लोगों ने युवक को डूबते देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

नदी की चौड़ाई करीब 1 किलोमीटर है और पानी की अधिक गहराई के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow