अनूपपुर में सड़क पर नवजात का जन्म, मौत से पसरा मातम*
रिपोर्ट---- आकाश नामदेव
*अनूपपुर।*
जिला मुख्यालय में कोतवाली थाने के पास मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने सड़क पर ही एक नवजात बच्ची को जन् म दिया। जन्म के बाद बच्ची की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला सड़क किनारे ही प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी, इसी दौरान उसने बच्ची को जन्म दिया। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना पर एंबुलेंस पायलट विजय कुशवाहा मौके पर पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
What's Your Reaction?