छात्रों की गूंज अभियान के तहत कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
भोपाल।
कांग्रेस के "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत रविवार को बैरागढ़ में शिक्षा व्यवस्था, NEET पेपर लीक और हालिया परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान परीक्षा संबंधी घटनाओं में दिवंगत हुए विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
मार्च कालका चौराहा से शुरू होकर महात्मा गांधी चौराहा और हेमू कालानी चौराहा तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और छात्र-छात्राओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
कार्यक्रम में AICC कॉर्डिनेटर एवं NSUI के राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ. अंशुल त्रिवेदी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि NEET और RGPV पेपर लीक जैसी घटनाओं से छात्रों का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास कमजोर हुआ है तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
मार्च में जिला कांग्रेस संगठन महासचिव अभिषेक शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मारण सहित कांग्रेस और NSUI के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
What's Your Reaction?