राखी मनाने रिश्तेदार के घर पहुंचा फरार आरोपी गिरफ्तार, कमला नगर पुलिस की कार्रवाई

Sep 1, 2026 - 07:15
 0  7
राखी मनाने रिश्तेदार के घर पहुंचा फरार आरोपी गिरफ्तार, कमला नगर पुलिस की कार्रवाई

अड़ीबाजी के मामले में था फरार, स्थायी वारंट के साथ अवैध शराब और धारदार हथियार के प्रकरण में भी पुलिस को थी तलाश

भोपाल। थाना कमला नगर पुलिस ने फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अड़ीबाजी के मामले में फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी था। इसके अलावा आरोपी अवैध शराब एवं धारदार हथियार बरामदगी के एक अन्य प्रकरण में भी वांछित था।

पुलिस के अनुसार विजय जाटव पिता कमल जाटव, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम मझेरा, तहसील श्यामपुर, थाना अहमदपुर, जिला सीहोर, हाल निवासी झुग्गी नंबर 222, पुरानी शबरी नगर, थाना कमला नगर, भोपाल के विरुद्ध थाना कमला नगर में अपराध क्रमांक 347/26 के तहत धारा 296, 115(2), 119(1), 351(2) बीएनएस में अड़ीबाजी का प्रकरण दर्ज था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।

अवैध शराब और तलवार बरामदगी के मामले में भी था फरार

पुलिस ने बताया कि 10 जनवरी 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बोलेरो वाहन क्रमांक MP-08-CA-6743 की तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान वाहन से देशी प्लेन मदिरा के 20 क्वार्टर तथा एक लोहे की तलवार बरामद हुई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 017/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं 34(1) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में भी विजय जाटव फरार चल रहा था।

राखी मनाने रिश्तेदार के घर पहुंचा था आरोपी

फरार आरोपी की तलाश के दौरान कमला नगर पुलिस को सूचना मिली कि विजय जाटव राखी का त्योहार मनाने ग्राम लालोई, बेरसिया के पास अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध 7 जुलाई 2026 से स्थायी वारंट जारी था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निरूपा पाण्डेय के नेतृत्व में उनि शैलेन्द्र सिंह राजावत, उनि संजय वर्मा, सउनि 16 रामदरश, प्रआर 1017 मनोज जोठे, प्रआर 894 अमित बौद्ध, प्रआर 1867 रामस्वरूप, प्रआर 3042 भगवान सिंह, प्रआर दीपक कटियार, आर 1791 चंदन पाण्डेय, आर 4489 वीरेन्द्र सिंह, आर 4691 बलराम रघुवंशी एवं आर 3270 श्रीराम वाघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कमला नगर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow