भोपाल में अवैध अहाता संचालकों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 प्रकरण दर्ज

Sep 1, 2026 - 07:08
 0  15

31 मदिरा दुकानों और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई

भोपाल। जिले में अवैध रूप से शराब पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले अहाता संचालकों के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत नियंत्रण कक्ष प्रभारी रामगोपाल भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी अमले ने जिले की 31 मदिरा दुकानों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की। जांच के दौरान अवैध रूप से शराब सेवन की व्यवस्था कर अहाता संचालित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया गया।

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगभग 50 प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध अहाता संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रूप से शराब पिलाने की व्यवस्था अथवा अन्य नियम विरुद्ध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों के खिलाफ आगे भी लगातार सघन जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow