₹3,000 का इनामी गोकशी का फरार आरोपी लम्बू उर्फ नफीस गिरफ्तार

Sep 4, 2026 - 15:59
 0  21
₹3,000 का इनामी गोकशी का फरार आरोपी लम्बू उर्फ नफीस गिरफ्तार

₹3,000 का इनामी गोकशी का फरार आरोपी लम्बू उर्फ नफीस गिरफ्तार

निशातपुरा पुलिस ने सात दुकान कलारी के पास घेराबंदी कर दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार

भोपाल। थाना निशातपुरा पुलिस ने डेयरी की आड़ में कथित अवैध गोकशी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹3,000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर सात दुकान कलारी के पास घेराबंदी कर की गई।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को लखन यादव की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई करते हुए मौके से अजीज और उसके बेटे आसिफ को गिरफ्तार किया था। घटनास्थल से सीएनजी ऑटो में एक मृत गाय का शव भी बरामद किया गया था। मामले में थाना निशातपुरा में अपराध क्रमांक 652/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं सहित मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विवेचना के दौरान पुलिस ने अजीज खान, आसिफ, अनीस, जुबेर और इकराम कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, लम्बू उर्फ नफीस घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पुलिस उपायुक्त जोन-4 द्वारा आरोपी पर ₹3,000 का इनाम घोषित किया गया था।

3 सितंबर 2026 को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर निशातपुरा पुलिस ने सात दुकान कलारी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लम्बू उर्फ नफीस पिता सलेमान कुरैशी उर्फ गोप, उम्र 44 वर्ष, निवासी कमलनगर करोंद, भोपाल है। पुलिस ने उसे शातिर अपराधी बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ थाना हनुमानगंज भोपाल में मारपीट का एक अन्य मामला भी दर्ज है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज पटवा, उपनिरीक्षक करण सिंह देलमिया, सहायक उपनिरीक्षक प्यारेलाल, प्रधान आरक्षक कृष्ण कटारिया, प्रधान आरक्षक अभिषेक सिंह (सायबर सेल जोन-4), आरक्षक जितेन्द्र सिकरवार और आरक्षक राजेन्द्र मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow