बीबीए द्वितीय वर्ष में 85% अंक प्राप्त करने पर छात्रा कनीज़ फातमा का विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया सम्मान

Jul 7, 2026 - 09:28
 0  21
बीबीए द्वितीय वर्ष में 85% अंक प्राप्त करने पर छात्रा कनीज़ फातमा का विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया सम्मान
बीबीए द्वितीय वर्ष में 85% अंक प्राप्त करने पर छात्रा कनीज़ फातमा का विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया सम्मान

जावरा, रतलाम

रॉयल कॉलेज, रतलाम की बीबीए (अंग्रेज़ी माध्यम) द्वितीय वर्ष की छात्रा कनीज़ फातमा, पिता मुज़म्मिल रज़ा, ने बीबीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लगातार उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का परिचय दिया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि पांडेय ने 

 अपने निवास पर छात्रा का शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की शुभकामनाएँ दीं। व दिल्ली भाजपा नेता शबाना काजी भी इस अवसर पर मौजूद थी

कनीज़ फातमा ने इससे पूर्व 12वीं कक्षा में 84 प्रतिशत, बीबीए प्रथम वर्ष में 85 प्रतिशत तथा अब बीबीए द्वितीय वर्ष में भी 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।

सम्मान समारोह के दौरान विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि बेटियाँ आज शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर समाज का नाम रोशन कर रही हैं। कनीज़ फातमा की मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने छात्रा को आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल करने की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के संभागीय कोऑर्डिनेटर मुज़म्मिल रज़ा, नईम भाई, तेजूब भाई, आसिफ मिर्जा, शकील भाई, अफसर बैग, जोशी जी, शप्पू हाजी साहब, अनवर भाई, नजीर कुरैशी, फिरोज भंडारी सहित हुसैन टेकरी व्यापारी यूनियन के सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी उपस्थितजनों ने कनीज़ फातमा को उनकी शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है और अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow