नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी का आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, अमरपाटन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मैहर। नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में अमरपाटन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायत दर्ज होने के महज पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में की गई।
पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त 2026 को नाबालिग बालिका ने थाना अमरपाटन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिलीप पाठक निवासी मझगवां ने 8 अगस्त को स्कूल जाते समय उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। आरोप है कि आरोपी स्कूल आते-जाते समय उसका पीछा करता था और बातचीत करने के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मामले की शिकायत मिलने के बाद अमरपाटन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74, 75(2), 78(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
पांच घंटे में आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप पाठक (36) को पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मैहर डॉ. चंचल नागर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन सुश्री ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।
गिरफ्तार आरोपी
दिलीप पाठक, पिता सनत कुमार पाठक, उम्र 36 वर्ष, निवासी मझगवां, थाना अमरपाटन, जिला मैहर।
What's Your Reaction?