शिक्षा, किसान और भूमि घोटाले को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

Jul 6, 2026 - 16:15
 0  15
शिक्षा, किसान और भूमि घोटाले को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला
शिक्षा, किसान और भूमि घोटाले को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

भोपाल, 

प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में शिक्षा व्यवस्था, किसानों की समस्याओं, उज्जैन भूमि प्रकरण और राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिक्षा, किसानों, प्रदेश की भूमि और देश की आस्था के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि नीट और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। इसके तहत 14 और 15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा तथा 9 अगस्त को "चलो दिल्ली" अभियान आयोजित किया जाएगा।

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि बढ़ती कृषि लागत, खाद-बीज और डीजल की महंगाई से किसान परेशान हैं, जबकि उन्हें एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं मिल रही है। उन्होंने उज्जैन भूमि प्रकरण का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि कांग्रेस किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रखेगी तथा सरकार से जवाबदेही की मांग करती रहेगी।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow