पर्यावरण का संरक्षण करना हर नागरिक का दायित्व_ *श्री मति बामनिया* कमला नेहरू स्कूल में छात्रा के जन्मदिन पर किया पोधारोपण
जावरा. रतलाम
पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का दायित्व है आपने घर के आसपास अधिक से अधिक सख्या में पोधे लगाए और उसकी सुरक्षा करें जिससे आने वाले समय में हमें पेड़ की छाया हवा फल मिल सके आज अत्याधिक मात्रा में पेड़ की कटाई से वातावरण में परिवर्तन आ रहा है गर्मी के मौसम में अत्यधिक गर्मी पड़ रही हैं जिससे सहन करना मुश्किल हो रहा है अभी हमनें पेड़ पौधे नहीं लगाऐ पेड़ की रक्षा नहीं की तो हम सब के साथ बहुत बड़ी परेशानी खडी़ हो जाऐगी इसलिए हम सभी को पेड़ पौधे लगाना चाहिए! उक्त विचार शासकीय कमला नेहरू कन्या उ. मा विधालय प्राचार्य श्री मति सुमित्रा बामनिया ने कक्षा 12 वी छात्रा फिजा शाह के जन्मदिवस के अवसर पर पोधा रोपण कार्यक्रम में व्यक्त किये! इस अवसर पर समाजसेवी जावेद पापुलर. दिपक परमार, शिक्षक राधेश्याम गेहलोद, लोकेश विश्वकर्मा, रितेश त्रिवेंदी, सदवी मकवाना, नजिमा खान, शाकीर अली, समाजसेवी सानिया शाह, शाकील शाह, फिना शाह आदि मोजुद रहे
What's Your Reaction?