रतलाम: सोलर प्लांट से चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Aug 29, 2026 - 22:54
 0  26
रतलाम: सोलर प्लांट से चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

रैकी कर रात में देते थे वारदात को अंजाम, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी पकड़ा गया; पिकअप वाहन जब्त

रतलाम। थाना रिंगनोद की चौकी ढोढर पुलिस ने परवलिया स्थित बायोडीजल पंप परिसर में सोलर प्लांट की सामग्री चोरी के मामले का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह आरोपी चोरी की वारदात में शामिल थे, जबकि एक आरोपी चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी बताया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP-09-DV-9205 भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 2 और 3 अगस्त 2026 की दरमियानी रात बायोडीजल पेट्रोल पंप परिसर परवलिया में खुले में रखी सोलर प्लांट की सामग्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। मामले में फरियादी आयुष शर्मा निवासी हाथीखाना, जावरा की रिपोर्ट पर थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 327/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी संदीप कुमार मालवीय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्दसिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ साइबर सेल रतलाम की मदद से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में अन्य स्थानों पर भी चोरी की वारदातों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर चोरी की सामग्री बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पहले करते थे रैकी, फिर रात में चोरी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात का तरीका भी बताया। आरोपी पिकअप वाहन से संभावित स्थानों पर घूमकर सोलर प्लांट सहित खुले में रखी सामग्री वाले स्थानों की तलाश करते थे। इसके बाद एक-दो दिन तक संबंधित स्थान की रैकी की जाती थी। मौका देखकर आरोपी साथियों के साथ रात में पहुंचते और चोरी की वारदात को अंजाम देकर पिकअप वाहन से सामान लेकर फरार हो जाते थे।

ये आरोपी गिरफ्तार

रवि पिता अन्तरसिंह गिनावा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बिसनावदा, थाना गांधीनगर, इंदौर।

नरेन्द्र पिता घनश्याम मोर्य, उम्र 30 वर्ष, निवासी मोहाड़ी, थाना खुडैल, जिला इंदौर।

गोपाल पिता सुरेश मोर्य, उम्र 25 वर्ष, निवासी मोहाड़ी, थाना खुडैल, जिला इंदौर।

दीपक भुरिया पिता सुरेश भूरिया, उम्र 33 वर्ष, निवासी बिजलपुर, थाना राजेंद्र नगर, इंदौर, हाल निवासी ग्राम किशनपुरा, बेटमा।

गणेश पिता धर्मेंद्र परमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम भंवरगढ़, थाना बेटमा, जिला इंदौर।

प्रदीप पिता राजेश बामनिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी सागोर रोड, बेटमा, जिला इंदौर।

फरहान पिता अकरम कुरैशी, उम्र 27 वर्ष, निवासी टाटपट्टी बाखल, थाना छत्रीपुरा, इंदौर, कबाड़ी।

पिकअप वाहन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP-09-DV-9205 जब्त किया है। चोरी गई सोलर प्लांट सामग्री की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्दसिंह आजाद, उनि रघुवीर जोशी, सउनि गजेन्द्रसिंह शक्तावत, सउनि अशोक चौहान सहित पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा साइबर सेल रतलाम के प्र.आर. मनमोहन शर्मा और आर. विपुल भावसार का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow