गरबा पंडालों में उमड़ी भीड़, भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा शहर

Oct 18, 2026 - 16:21
 0  5
गरबा पंडालों में उमड़ी भीड़, भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा शहर

एकलव्य और महाकाल ग्रुप के तीन दिवसीय गरबा उत्सव का दूसरा दिन, एडिशनल एसपी मोनिका तिवारी ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विदिशा।

 नवरात्रि में पूरा शहर मां दुर्गा की आराधना में लीन है। रात होते ही गरबा पंडालों में भक्ति और उत्साह का रंग छा रहा है। महिलाएं, युवतियां, बच्चे और पुरुष पारंपरिक परिधानों में सजकर गरबा करते नजर आ रहे हैं। शहर में एकलव्य ग्रुप और महाकाल ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गरबा उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में लोग गरबा करने पहुंचे।

शहर के शहनाई गार्डन सहित गरबा आयोजन स्थलों पर रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर गरबा कर मां दुर्गा की आराधना की। उत्साह से भरे माहौल में महिलाओं, युवतियों, बच्चों और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। गरबा पंडालों में देर रात तक भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण

गरबा उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में एडिशनल एसपी श्रीमती मोनिका तिवारी, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज और उनकी टीम ने गरबा आयोजन स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवरात्रि के दौरान भीड़ को व्यवस्थित रखने और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है।

गरबा उत्सव के जरिए शहर में धार्मिक आस्था, उमंग और उत्साह का माहौल नजर आ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow