गांधीनगर में 22 किलो गांजे के साथ पिता-पुत्री समेत तीन तस्कर धराए

Sep 15, 2026 - 22:30
 0  20
गांधीनगर में 22 किलो गांजे के साथ पिता-पुत्री समेत तीन तस्कर धराए

भोपाल।

 राजधानी की गांधीनगर पुलिस ने नशे के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए 21 किलो 950 ग्राम अवैध गांजे के साथ तीन अंतरप्रांतीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पिता-पुत्री की जोड़ी भी शामिल है, जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त थी। पुलिस ने तस्करों के पास से गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की है।

पुलिस आयुक्त संजय कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। डीसीपी जोन-04 आदर्श कांत शुक्ला, एडीसीपी संजीव कुमार पाठक और एसीपी निशातपुरा शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी की अगुआई में विशेष टीम का गठन किया गया था।

मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी

14 सितंबर को पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से खबर मिली कि गांधीनगर निवासी आकाश पारदी अपनी बेटी खुशी के साथ मिलकर गांजे की एक बड़ी खेप लाने वाला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एयरोसिटी रोड पर जाल बिछाया। टीम ने घेराबंदी कर आकाश, उसकी बेटी खुशी और रतलाम निवासी साथी तुषार को रंगे हाथों धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा

खुशी सोलंकी (19 वर्ष) - निवासी: सेक्टर-3, नई बस्ती, गांधीनगर, भोपाल

आकाश पारदी (54 वर्ष) - निवासी: सेक्टर-3, नई बस्ती, गांधीनगर, भोपाल

तुषार चौहान (पारदी) (20 वर्ष) - निवासी: ग्राम शिमलावदा, थाना बिलपांक, जिला रतलाम

पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से माल की आपूर्ति और नेटवर्क के बाकी सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी, एसआई अयाज चांदा, एएसआई रमाकांत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक मोहन श्रेष्ठ, कमलकांत, अभिषेक सिंह (साइबर सेल), आरक्षक मधुसूदन सिंह चौहान, पंकज बैरागी, मोहित धाकड़ और महिला आरक्षक तन्वी तिवारी की मुख्य भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow