भाजपा भोपाल ग्रामीण की जिला कार्यसमिति में आगामी कार्ययोजना पर मंथन

Sep 9, 2026 - 15:08
 0  10
भाजपा भोपाल ग्रामीण की जिला कार्यसमिति में आगामी कार्ययोजना पर मंथन

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

बैरसिया। भारतीय जनता पार्टी भोपाल ग्रामीण की जिला कार्यसमिति एवं जिला कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को बैरसिया में किया गया। कार्यशाला में संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के साथ पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, जिला प्रभारी एवं नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, जिला अध्यक्ष तीरथ मीणा और आशीष साराडा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow