_धार में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पुलिया से गिरी कार, लगी आग, 4 जिंदा जले, 1 गंभीर घायल_

Oct 26, 2026 - 15:49
 0  18
_धार में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पुलिया से गिरी कार, लगी आग, 4 जिंदा जले, 1 गंभीर घायल_
_धार में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पुलिया से गिरी कार, लगी आग, 4 जिंदा जले, 1 गंभीर घायल_

रिपोर्ट----- घनश्याम पाटीदार 

धार जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ढाबे के समीप पुलिया पर बने डिवाइडर से तेज रफ्तार डिजायर कार टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का इंजन बाहर निकल गया और कार पुलिया से नीचे गिरकर आग का गोला बन गई। हादसे के दौरान एक युवक कार से बाहर गिर गया, जबकि कार में सवार चार युवक जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि पांचों दोस्त सागौर से सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए गए थे और लौटते समय देर रात सादलपुर के पास यह हादसा हो गया।

सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई। चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए धार जिला अस्पताल भेजा गया है, वहीं घायल युवक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow