मृतक की जमीन के फर्जी दस्तावेजों के सहारे कॉलरी में नौकरी,भूमि पर अवैध कब्जा नातिन लगा रही गुहार,मिली जान से मारने की धमकी
अनूपपुर।
मंगलवार को आयोजित मध्य प्रदेश शासन की बहू प्रशिक्षित कार्यक्रम आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में छत्तीसगढ़ के मरवाही में निवास करने वाली नातिन कुसम बाई ने अपने पति और बच्चों के साथ पहुंचकर दबंगो के कब्जे से अपने स्व.नाना अंगद सिंह की जमीन छुड़ाने के मांग की है।।
दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि भूमि का मालिकाना हक एवं विवरण मौजा ग्राम गोहिन्दा (कल्याणपुर) पटवारी हल्का नं. 80, तहसील कोतमा, जिला अनूपपुर (म.प्र.) स्थित आराजी खसरा नंबर क्रमशः 502, 503, 552, 632, 643/1, 772/952, 821, 829, 830, 831, 854, 837,838,839, 840, 841 (कुल 16 किता भूमि जिसका कुल रकबा 6.305 हे.
भूमि आवेदिका के नाना स्व. अंगद सिंह एवं माता स्व. पबरिया बार्ड के नाम पर दर्ज राजस्व अभिलेख पैतृक भूमि है।
फर्जी दस्तावेजों के सहारे की अवैध कब्जा
आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों से फर्जीवाडा एवं वितीय अपराध अनावेदकगणों ने आवेदिका के असहाय व गरीब होने का अचित लाभ उठाकर उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं सदन सिंह पिता सुरजदीन निवासी गोइदा के द्वारा 'म.प्र. भू-अभिलेख कार्यक्रम पोर्टल' एवं फर्जी दस्तावेजों का दुरुपयोग करके एसईसीएल (SECL) कालरी में अवैध रूप से नौकरी प्राप्त कर ली है तथा शासन व कालरी प्रबंधन से लाखों रुपये का मुआवजा हड़प लिया है, जो कि एक गंभीर वित्तीय एवं आपराधिक कृत्य है।
बेदखली क्या आदेश के बाद भी अड़ियल रवैया
तहसीलदार कोतमा के न्यायालय में बेदखली का प्रकरण व अनावेदकगणों का अड़ियल रवैया उक्त भूमि के संबंध में तहसीलदार के समक्ष बेदखली का दावा भी लगाया गया है, जिसका अनावेदकगणों द्वारा कोई कानूनी जवाब नहीं दिया जा रहा है और वे जानबूझकर न्यायालय के आदेश की अनदेखी कर कानून की अवहेलना कर रहे हैं।
दी जान से मारने की धमकी
आपराधिक हमला, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिनांक 05.07.2026 एवं 06.07.2026 को जब आवेदिका, उसकी बहन कैमली बाई व पति मौके पर गए, तो अनावेदकगणों (सदन सिंह एवं गोपाल सिंह) ने धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) लेकर हमला करने का प्रयास किया तथा आवेदिका को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि, "हम यहाँ खेती-बाड़ी नहीं करने देंगे, और ज्यादा करोगी तो तुमको काट-पीट के यही गाड देंगे, तुह्मारे लिए यही अच्छा होगा की तुम यहाँ से भाग जाओ और दुबारा यहाँ नही आना" जिसका वीडियो साक्ष्य भी थाना कोतमा में दिया गया है।
पुलिस और प्रशासन की मनमानी
यह कि पुलिस व प्रशासनिक स्तर द्वारा निष्क्रियता बरती जा रही है। थाना कोतमा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतमा को लिखित शिकायत देने के बावजूद भी आज दिनांक तक अनावेदकगणों के विरुद्ध कोई भी कोई दंडात्मक कार्यवाही नही की गयी और न ही अवैध कब्जे/फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
महिला ने की मांग
पीड़ित कुसुम बाई ने कलेक्टर अनूपपुर को ज्ञापन देकर मांग की है कि एक असहाय महिला के मौलिक व भूमि अधिकारों की रक्षा हेतु कड़े कार्यवाही की जरूरत है ।
फर्जीवाड़े की विशेष जांच भू-अभिलेखों तथा एसईसीएल (SECL) कालरी में जमा किए गए फर्जी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गलत तरीके से ली जा रही नौकरी व मुआवजे की राशि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
FIR एवं आपराधिक कार्यवाही आवेदिका को गाली-गलौज करने, धारदार हथियार से धमकाने तथा धोखाधड़ी करने वाले अनावेदकगणों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज करने हेतु थाना कोतमा को निर्देशित किया जाए।
बेदखली व कब्जा वापसी राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर आवेदिका को उसकी पैतृक भूमि (6.305 हेक्टेयर) का शांतिपूर्ण भौतिक कब्जा वापस दिलाया जाए। सुरक्षा प्रदान करना आवेदिका एवं उसके परिवार को अनावेदकगणों के खूनी इरादों से सुरक्षा प्रदान की जाए।
इनका कहना है।
इस संबंध में संबंधित एरिया को सूचित किया जा रहा है । क्षेत्रीय स्तर पर प्रकरण का संज्ञान लेकर विधिवत व नियमानुसार कार्रवाई अवश्य की जाएगी ।
सनीश चंद्र
PRO एसईसीएल
What's Your Reaction?