संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत

Sep 18, 2026 - 23:39
 0  2
संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत

आठनेर, बैतूल 

।नगर सहित ग्रामीण अंचलों मे गुरुवार को संतान सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर माताओं ने निर्जला व्रत रखा। पर्व के चलते सुबह से ही नदियों, जलाशयों और शिवालयों मे पूजा- अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ रही। नगर के समीप की नदियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न घाटो पर महिलाए सुबह से पहुंचने लगी थीं। यहां महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए। शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की गई। पूजा स्थल पर चौक बनाकर भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमाए ं स्थापित की गईं। फल, फूल, रोली, अक्षत और नैवेद्य अर्पित कर संतान के सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। यह घट बिसनूर में सोनी परिवार के अलकेश जी सोनी के निज निवास पर रहता है यहां पर पूरे बिसनूर वासी अपनी-अपनी बच्चों को संतान सप्तमी पर यहां लाकर इस घट के पास पैर पढ़वाते हैं और उनके लंबी उम्र की कामनाएं माताएं करती है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow